फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: राहुल गांधी ने प्रत्याशियों से कहा- हर कार्यक्रम में साथ रखें संविधान की कॉपी, यह गरीबों के लिए आशीष

Tue, 30 Apr 2024 11:04 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि हर गांव और हर गली में एलान करो कि जब तक कांग्रेस है तब तक भाजपा तो क्या दुनिया की कोई ताकत भारत के संविधान को नहीं छीन सकती। 

विज्ञापन
राहुल गांधी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी उम्मीदवारों से एक अपील की है। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से आग्रह किया कि वे नामांकन, सार्वजनिक बैठकों और रैलियों सहित अन्य कार्यक्रमों के दौरान संविधान की प्रति अपने साथ ले जाएं। कांग्रेस उम्मीदवार लोगों के बीच संदेश दें कि जब तक कांग्रेस हैं, तब तक भाजपा तो छोड़िए दुनिया की कोई ताकत संविधान नहीं छीन सकती। राहुल ने कहा कि यह संविधान गरीबों के लिए वरदान है। हमारा संविधान वंचितों के लिए सम्मान और नागरिकों का गौरव है। 

राहुल ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि हर गांव और हर गली में एलान करो कि जब तक कांग्रेस है तब तक भाजपा तो क्या दुनिया की कोई ताकत भारत के संविधान को नहीं छीन सकती। 

यह संविधान बचाने और संविधान नष्ट करने वालों के बीच चुनाव है

विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान के साथ सार्वजनिक बैठक में पहुंचे। यह चुनाव संविधान बचाने वालों और इसे नष्ट करने वालों के बीच है। यह हमारे जीवनकाल का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है।

राहुल भी संविधान की प्रति लेकर कर रहे हैं सभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, राहुल गांधी भी अपनी सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान संविधान की कॉपी लेकर जा रहे हैं। सोमवार को उन्होंने गुजरात के पाटन तो वहीं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रैली की। इन दोनों कार्यक्रमों में वे अपने साथ संविधान की प्रति लेकर गए थे। साथ ही मंगलवार को उन्होंने मध्य प्रदेश के भिंड में रैली की, वहां भी वे अपने साथ संविधान की कॉपी लेकर गए थे। 



 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें