इस दौरान जब उनसे रॉबर्ट वाड्रा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सरकार के पास हर व्यक्ति की जांच करने का अधिकार है। कानून केवल कुछ चुनिंदा लोगों पर ही लागू नहीं होना चाहिए। पूरा देश जानता है कि राफेल सौदे में पीएम ने क्या किया है। पीएम का नाम सीधे तौर पर राफेल से जुड़े दस्तावेजों में आया है, जो बताते हैं कि वह दसॉल्ट के साथ समानांतर डील कर रहे थे। मैं यह कहने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा, रॉबर्ट वाड्रा की जांच करो, लेकिन प्रधानमंत्री की भी जांच होनी चाहिए।’ राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा की सोच प्रत्येक संस्थान पर कब्जा जमाकर उसे नागपुर में आरएसएस के मुख्यालय से संचालित करने की है।