फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने लोगों से की अपील, कहा- एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा में आवाज उठाएं

Sun, 26 Jul 2020 12:51 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को देश की जनता से एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा में आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'आइए एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाएं।' अपने ट्वीट में उन्होंने स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी हैशटैग का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो साझा किया है।

विज्ञापन

स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी में राहुल गांधी ने राजस्थान घटनाक्रम पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि धनबल के दम वहां कांग्रेस की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। दो दिन पहले राजस्थान मामले पर ट्वीट करते हुए उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाए थे।
 

राहुल गांधी ने लिखा, 'देश में संविधान और कानून का शासन है। सरकारें जनता के बहुमत से बनती व चलती हैं। राजस्थान सरकार गिराने का भाजपाई षडयंत्र साफ है। ये राजस्थान के आठ करोड़ लोगों का अपमान है। राज्यपाल महोदय को विधानसभा सत्र बुलाना चाहिए ताकि सच्चाई देश के सामने आए।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सोनिया गांधी द्वारा नरसिम्हा राव की तारीफ पर पूर्व पीएम के पोते ने पूछा, 16 साल बाद क्यों आए याद?

इससे पहले शनिवार को राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने कोरोना संकट के समय श्रमिक ट्रेनों के माध्यम से आपदा को मुनाफे में बदल दिया। उन्होंने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, बीमारी के ‘बादल’ छाए हैं, लोग मुसीबत में हैं। आपदा को मुनाफे में बदल कर कमा रही है गरीब विरोधी सरकार।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने जो खबर शेयर की उसके मुताबिक, श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से रेलवे को 428 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर 24 मार्च को देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद तमाम शहरों में बड़ी संख्या में प्रवासी फंस गए थे। श्रमिकों को उनके प्रदेश अथवा गृह जिले तक पहुंचाने के लिए सरकार ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की थी। श्रमिक स्पेशल ट्रेनें एक मई से चलाई गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें