फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजबुल कमांडर रियाज नायकू को मार गिराने पर राहुल-प्रियंका ने सेना को दी बधाई

Wed, 06 May 2020 10:35 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिजबुल मुजाहिदीन के ऑपरेशनल कमांडर रियाज नायकू को मार गिराने के बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भारतीय सेना को बधाई दी। बता दें कि दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के बेगपुरा में 12 घंटे तक चले ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के ऑपरेशनल कमांडर रियाज नायकू समेत दो दहशतगर्दों को मार गिराया।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'आतंकवादी रियाज नायकू को न्याय तक पहुंचाने के लिए मैं हमारे सुरक्षा बलों को बधाई देता हूं। निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले आतंकियों को सजा जरूर मिलनी चाहिए।'
 

वहीं, प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,  'आज के एनकाउंटर में हमारी सेना ने हिजबुल आतंकी संगठन के कमांडर को मार गिराया। भारतीय सेना के जवानों और उनके पराक्रम को नमन। जय हिंद।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें