फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोप को पैरासिटामॉल के लिए 1,000 टन कच्चे माल की आपूर्ति करेगा भारत

Wed, 06 May 2020 10:10 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

भारत यूरोप को दर्द निवारक दवा पैरासिटामॉल के लिए 1,000 टन सक्रिय दवा घटक (एपीआई) की आपूर्ति करेगा। शीर्ष निर्यात निकाय ने कहा, कोविड-19 लक्षणों से निपटने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ओवर-द-काउंटर दवाओं पर निर्यात नियंत्रण को आसान बनाता है। 

विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के  बढ़ते मामले और दवा आपूर्ति की शृंखला में बाधाओं के बाद भारत सरकार ने मार्च में पैरासिटामॉल समेत कई दवाओं के निर्यात पर प्रतिबंधित लगा दिया था ताकि भारतीयों को यह दवा आसानी से मिल सके।  

फार्मास्युटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष दिनेश दुआ ने कहा कि यूरोप ने हर महीने 800 टन पैरासिटामॉल एपीआई की मांग की है। यूरोपीय संघ की मांग को पूरा करने के लिए पिछले दस दिनों से हम पर काफी दबाव है। 
विज्ञापन


दुआ ने बताया कि भारतीय अधिकारियों ने दवा निर्माताओं को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि घरेलू आवश्यकताओं के चार महीने तक का देश में पर्याप्त स्टॉक हो। यूरोप पैरासिटामॉल एपीआई का सबसे बड़ा खरीदार है और सालाना लगभग 12,000 टन एपीआई आयात करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें