फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में राहुल गांधी ने मारी आंख, फिर वायरल हुई प्रिया प्रकाश

Fri, 20 Jul 2018 04:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
मोदी सरकार के खिलाफ पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने शुक्रवार को भाषण दिया। उन्होंने किसानों, राफेल डील, नोटबंदी पर मोदी सरकार को जमकर घेरा। करीब 35 मिनट के भाषण के बाद राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले भी लगाया। लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी सीट पर बैठने के बाद आंख मारकर पीएम की तरफ इशारा किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
उनके ऐसा करते ही वह एक बार फिर ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे हैं। बीते दिनों साउथ एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था जिसमें वह आंख मारती हुई नजर आती हैं।
विज्ञापन

3 of 8
संसद में राहुल के आंख मारने की इस वीडियो की तुलना प्रिया प्रकाश के वायरल वीडियो से हो रही है।

 

4 of 8
बता दें कि भाषण खत्म करने के बाद जब राहुल गांधी अचानक पीएम मोदी की सीट पर गए और उन्हें गले लगाया तो पूरा सदन भौंचक्का रह गया। पीएम को गले लगाने के बाद जब राहुल जा ही रहे थे तभी प्रधानमंत्री ने उन्हें वापस बुलाया और उनकी पीठ थपथपाई।
विज्ञापन

5 of 8
सोशल मीडिया पर राहुल और प्रिया प्रकाश की वीडियो की एकसाथ तुलना करते हुए लोगों ने जमकर चुटकी ली है।
विज्ञापन

6 of 8
एक यूजर ने कहा कि 'मुझे पूरा यकीन है कि राहुल इंटरनेट सनसनी को सोशल मीडिया पर जरूर हराएंगे।'



 
विज्ञापन

7 of 8
'rahul ki Jhappi' हैशटैग के साथ एक यूजर ने ट्वीट किया कि 'राहुल गांधी आंख मारकर प्रिया को जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं।'



 
विज्ञापन

8 of 8
वहीं एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया 'राहुल और प्रिया में से कौन आंख मारने में बेहतर है..?? और वह हैं सिर्फ और सिर्फ राहुल गांधी।' 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें