गौरतलब है कि एक दिन पहले ही अफगान विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने नई दिल्ली स्थित अफगान दूतावास में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान केवल कुछ चुनिंदा पत्रकारों को आमंत्रित किया गया था और महिला पत्रकारों को बुलाया नहीं गया था।
मुत्ताकी ने इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ विस्तृत बातचीत की थी। सूत्रों ने बताया कि भारतीय पक्ष ने अफगान अधिकारियों से महिला पत्रकारों को आमंत्रित करने का सुझाव दिया था, लेकिन अंतिम निर्णय तालिबान अधिकारियों ने ही लिया। काबुल में तालिबान शासन पर महिलाओं के अधिकारों को सीमित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र समेत कई देशों ने पहले भी कड़ी आलोचना की है।