उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए रविवार को मतदान हो रहा है। चुनाव प्रचार में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने झांसी में संयुक्त जनसभा की। इस दौरान राहुल और अखिलेश ने कहा कि चुनाव नतीजे आने के बाद बीजेपी के नेता अपना ब्लड प्रेशर चेक कराने चले जाएंगे।
जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी दिल्ली वापस लौट जाएंगे। इसके बाद साल 2019 के चुनाव से पहले उनके मुंह से उत्तर प्रदेश का नाम नहीं निकलेगा। जनसभा में राहुल गांधी ने मेड इन उत्तर प्रदेश के नारे को एक बार फिर दोहराया।
राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका जो हाल बिहार में हुआ था, वही उत्तर प्रदेश में भी होगा। बिहार का चुनाव हुआ, मोदी जी गए भाषण दिए, हमारे मीडिया के मीत्रों ने कहा कि मोदी की स्वीप होने वाली है, लेकिन जब रिजल्ट आया तो स्थिति कुछ और थी। उसके बाद से प्रधानमंत्री के मुंह से एक बार भी बिहार का नाम नहीं निकला। इसी तरह उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद से साल 2019 आम चुनाव तक के उनके मुंह से उत्तर प्रदेश का नाम नहीं निकलेगा।
Chunaav ke baad Modi ji wapas Delhi jayenge aur 2019 tak unke muh se Uttar Pradesh shabd nahi niklega: Rahul Gandhi in Jhansi #uppolls2017 pic.twitter.com/q225FR3GoJ
— ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017
उन्होंने कहा कि मोदी जी जहां जाते हैं, वहां से रिश्ते बना लेते हैं। कुछ न कुछ मांगते रहते हैं। वह कहते हैं मुझे प्रधानमंत्री बना दो मैं 15 लाख रुपए दूंगा, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं दिया।
नोटबंदी पर भी बोला हमला
झांसी में अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ब्लड प्रेशर के बारे में बात कर रहे हैं। मैं ये कहना चाहता हूं कि एक बार चुनाव परिणाम आ जाए तो इसके बाद बीजेपी के सभी नेता अपना ब्लड प्रेशर चेक कराने चले जाएंगे। नरेंद्र मोदी के परिवारवाद पर दिए बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह दो परिवारों का गठबंधन नहीं है। यह दो युवाओं का का गठबंधन है जो कि परिवर्तन लाना चाहते हैं।
PM talks about blood pressure,once election results are out all BJP leader will have to get their blood pressure checked: UP CM #uppolls2017 pic.twitter.com/EQW0xYmWsC
— ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017
सीएम ने कहा कि अच्छे दिनों वालों ने झांसी में एक भी काम कराया हो तो बता दें। प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद कहा जा रहा था कि काला धन खत्म हो जाएगा, भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा और आतंकवाद खत्म हो जाएगा, लेकिन तीनों में से कुछ भी नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों को लाइन में लगा दिया। लाइन में खड़े-खड़े कइयों की मौत हो गई। उनकी मदद के लिए समाजवादियों की सरकार आगे आई और मृतकों के परिवार वालों को दो-दो लाख रुपए का मुआवजा दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यह सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि देश को दिशा देने वाला चुनाव है।
Want to tell BJP that it is not the alliance of two families but of two young politicians to bring about change: Akhilesh Yadav in Jhansi pic.twitter.com/LRwkxTgjYE
— ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017