फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर PM मोदी बेटियों के लिए न्याय चाहते हैं तो फास्ट ट्रैक में कराएं सुनवाई: राहुल गांधी

Mon, 16 Apr 2018 03:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
जम्मू के कठुआ में 8 साल की बच्ची और सूरत में 11 साल की बच्ची,  उन्नाव में 17 साल की नाबालिग के साथ गैंग रेप की घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। बढ़ते रेप के मामले को देखते हुए एकबार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इशारों इशारों में मौजूदा केंद्र की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।  
विज्ञापन


राहुल ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री अगर सचमुच बेटियों को न्याय दिलाना चाहते हैं तो जल्द से जल्द फास्ट ट्रैक के जरिए न्याय दिलाएं और आरोपियों को सजा दिलाएं। उन्होंने  नाबालिग और बच्चियों के साथ घट रहीं घटनाओं को शर्मनाक बताया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए नाबालिगों के प्रति बढ़ते अपराध पर ध्यान खींचने की कोशिश की है। उन्होंने लिखा है कि अकेले 2016 में  19,675 नाबालिगों के साथ बलात्कार की घटनाएं हुईं है। यह शर्मनाक है। इससे पहले भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आधी रात को हजारों लोगों के साथ इंडिया गेट पर कैंडिल मार्च निकाल कर अपना विरोध जताया था। 
विज्ञापन

 

राहुल ने बृहस्पतिवार देर शाम अपने ट्विटर अकाउंट पर बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के विषय में ट्वीट किया था कि इन घटनाओं को सुनकर लाखों भारतीयों की तरह मेरा दिल भी दुखी है। हम महिलाओं को इस हाल में नहीं छोड़ सकते। आइए शांति और इंसाफ के लिए इंडिया गेट पर कैंडल मार्च में हिस्सा लें। वहीं वह इस मामले में #speakup के नाम से हर दिन एक ट्वीट डाल कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

इससे पहले उन्नाव गैंग रेप मामले में नाबालिग के पिता की मौत के बाद भी राहुल ने ट्वीट के जरिए विरोध दर्ज किया था।उन्होंने लिखा था कि UP में अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार कर रहे एक पिता पर हुई बर्बरता ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। आशा है कि प्रधानमंत्रीजी भाजपा शासन में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, कानून तंत्र की विफलता और बढ़ती अराजकता के लिए भी जल्द ही उपवास रखेंगे।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें