फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल का केंद्र पर निशाना: कहा- सरकार ने विदेश नीति को राजनीतिक हथकंडा बनाकर देश को कमजोर किया

Thu, 15 Jul 2021 03:54 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी ने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, जुमले हैं, टीके नहीं। राहुल गांधी ने जो खबर साझा की उसमें कहा गया है कि कई राज्यों में टीकों की कमी है, हालांकि केंद्र ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी का सरकार पर निशाना - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर विदेश एवं रक्षा नीति को राजनीतिक हथकंडा बनाकर देश को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने उस खबर का हवाला दिया जिसमें कहा गया था कि चीन की  सेना ने पूर्वी लद्दाख में कई स्थानों पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को फिर से पार कर लिया है और दोनों पक्षों के बीच झड़प की कम से कम एक घटना हो चुकी है। सेना ने इस खबर को खारिज किया है।

विज्ञापन


राहुल ने ट्वीट किया, मोदी सरकार ने विदेश व रक्षा नीति को राजनीतिक हथकंडा बनाकर हमारे देश को कमजोर कर दिया है। भारत इतना असुरक्षित कभी नहीं रहा। वहीं, सेना ने बुधवार को कहा कि भारतीय या चीनी पक्ष ने पूर्वी लद्दाख के उन इलाकों पर कब्जा करने की कोई कोशिश नहीं की है, जहां से वे फरवरी में पीछे हटे थे और क्षेत्र में टकराव के बाकी मामलों को सुलझाने के लिए दोनों ओर से वार्ता हो रही है।

टीकाकरण के जुमले हैं, टीके नहीं हैं: राहुल
राहुल गांधी ने कई राज्यों में कोरोना रोधी टीके की कथित तौर पर कमी होने का हवाला देते हुए बुधवार को केंद्र पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि जुमले हैं, टीके नहीं हैं। उन्होंने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, जुमले हैं, टीके नहीं। राहुल गांधी ने जो खबर साझा की उसमें कहा गया है कि कई राज्यों में टीकों की कमी है, हालांकि केंद्र ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने आरोप लगाया कि टीकों की कमी और ईंधन की कीमतों में वृद्धि से भाजपा सरकार जनता के घाव पर नमक रगड़ रही है। उन्होंने ट्वीट किया, टीकाकरण की दर में 60 प्रतिशत की गिरावट आई है और इस सरकार में ईंधन की कीमतों में 63 गुना की बढ़ोतरी हुई है। भाजपा लोगों के घाव पर नमक रगड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें