फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार पर राहुल ने साधा निशाना, कहा- भाजपा के आने के बाद से देश में अशांति

Sat, 29 Jul 2017 01:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यूपीए के काल में जहां चारों ओर शांति थी, वहीं आज की सरकार के काल में देशभर में केवल संकट है। उन्होंने कहा कि आज जम्मू कश्मीर में संकट, पश्चिम बंगाल में रोष, ऐसा ही हाल तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, सिक्किम और अन्य उत्तरपूर्वी राज्यों का हैं। जबकि यूपीए की सरकार में ये सभी राज्य शांत थे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को दो दिनों के दौरे पर छत्तीसगढ़ में थे। उन्होंने जगदलपुर में रैली के दौरान उन्होंने कहा था कि छत्तीसगढ़ में एक के बाद एक घोटाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के लिए बीजेपी ने कई घोटाले किए है। 

साथ ही उन्होंने भाजपा पर आदिवासियों और दलितों की हत्या का आरोप भी लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सबसे झूठ बोतले आई है, उसने इतना झूठ बोला है कि लोग अब सच मानने लगे हैं। उन्होंने केवल सत्ता पाने के लिए ये सब किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें