फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: 'राहुल ने बिहार में हार स्वीकारी', चुनाव में धांधली के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता पर भाजपा का पलटवार

Sat, 07 Jun 2025 02:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने एक बार फिर महाराष्ट्र में संपन्न हुए चुनावों का मुद्दा उठाया है। राहुल लगातार चुनाव में धांधली के आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर दावा किया है कि भाजपा ने चुनाव में बड़ी धांधली की थी। यह धांधली अगली बार बिहार में होगी और फिर वहां होगी, जहां भाजपा हार रही होगी।

विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस, सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ट्वीट पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने करारा हमला बोला। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी हलचल के बीच राहुल के ट्वीट पर फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी ने बिहार में अपनी हार स्वीकार कर ली है। जब तक राहुल गांधी जमीन पर नहीं उतरेंगे, तथ्यों को नहीं समझेंगे, खुद को और अपनी पार्टी को झूठा आश्वासन नहीं देंगे, तब तक उनकी पार्टी कभी नहीं जीत सकती। उन्हें जागना होगा और वास्तविकता को समझना होगा। अन्यथा वे ऐसी बिन सिर-पैर की बातें करते रहेंगे। न तो राहुल गांधी समझते हैं कि वे क्या कह रहे हैं, न ही लोग समझते हैं कि वे क्या कह रहे हैं।

विज्ञापन


बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी के बयान पर कहा, 'स्वाभाविक है, जो व्यक्ति हारता है वह इसी तरह की बात करता है। यदि किसी को लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा नहीं है तो वे इस्तीफा दे दे और इस व्यवस्था से ही बाहर हो जाए।' ऐसे ही केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, 'इसका मतलब है कि वे हार मान चुके हैं। हार मानने वाले लोग इसी तरह की बातें करते हैं। राहुल गांधी अपनी हार देखते हुए ऐसे बयान दे रहे हैं। अब बहुत लोग उनकी बातों पर विश्वास नहीं करते हैं, वे हल्की बात बोलते हैं।' 

राहुल गांधी ने क्या कहा था?
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि चुनाव कैसे चुराया जाए? 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लोकतंत्र में धांधली करने का ब्लूप्रिंट था। मेरा लेख दिखाता है कि यह कैसे हुआ? अपने लेख के साथ पांच चरणों को उन्होंने साझा किया। राहुल गांधी ने लिखा कि पहला चरण - चुनाव आयोग की नियुक्ति के लिए पैनल में धांधली करना, दूसरा चरण- फर्जी मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ना, तीसरा चरण- मतदान प्रतिशत को बढ़ाना, चौथा चरण - फर्जी मतदान को ठीक वहीं लक्षित करें जहां भाजपा को जीतना है और पांचवां चरण सबूत छिपाना।
विज्ञापन


'महाराष्ट्र की मैच फिक्सिंग अगली बार बिहार में होगी'
राहुल गांधी ने कहा कि यह देखना मुश्किल नहीं है कि भाजपा महाराष्ट्र में इतनी हताश क्यों थी? लेकिन यह धांधली मैच फिक्सिंग की तरह है - जो पक्ष धोखा देता है वह खेल जीत सकता है, लेकिन संस्थानों को नुकसान पहुंचाता है। साथ ही परिणाम में जनता का विश्वास नष्ट करता है। सभी चिंतित भारतीयों को सबूत देखना चाहिए। खुद फैसला करें। जवाब मांगें। क्योंकि महाराष्ट्र की मैच फिक्सिंग अगली बार बिहार में होगी और फिर वहां जहां भाजपा हार रही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें