फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन के दौरे के लिए गुजरात पहुंचे राहुल, ओबीसी के नवसर्जन जनादेश महासम्मेलन में लेंगे हिस्सा

Mon, 23 Oct 2017 01:39 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
rahul gandhi
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज (23 अक्टूबर) को अपने तीन दिन के गुजरात दौरे की शुरुआत अहमदाबाद से करेंगे, वहां वह ओबीसी के नवसर्जन जनादेश महासम्मेलन में हिस्सा लेंगे। खबरों के मुताबिक, इसके बाद राहुल गांधी पाटीदार नेता हार्दिक पटेल से भी मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले पटेल ने राहुल से मिलने का न्यौता ठुकरा दिया था।
विज्ञापन


राहुल जिस रैली में हिस्सा लेने जा रहे हैं वह अल्पेश ठाकुर ने रखी है। अल्पेश गुजरात के ओबीसी नेता हैं जो अब कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। कांग्रेस हार्दिक पटेल और दलित नेता जिग्नेश मावानी को भी कांग्रेस में शामिल होने का न्योता दे चुकी है।

राहुल को घेरने के लिए बीजेपी खंगाल रही उनके गुजरात विरोधी भाषणों की सीडी

गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, चुनाव आयोग भी आज ही गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तैयारी कर रही है, वह 22 सालों से गुजरात में सत्ता से बाहर है।
विज्ञापन

  #TopStory Congress VP Rahul Gandhi to visit Ahmedabad,to take part in OBC 'Navsarjan Janadesh Mahasammelan',also likely to meet Hardik Patel — ANI (@ANI) October 23, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें