फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राजन के पास अर्थशास्त्र की कोई डिग्री नहीं, उर्जित पीएचडी'

Fri, 26 Aug 2016 03:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने रघुराम राजन पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि, रघुराम राजन के पास इकोनॉमिक की कोई भी डिग्री नही है जबकि नए गवर्नर चुने गए उर्जित पटेल येल यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक में पीएचडी किया हैं।
विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर के रूप में चुने गए मौजूदा डिप्टी गवर्नर उर्जित पटेल को सुब्रमण्यम स्वामी पहले ही अपना समर्थन दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि वो रघुराम राजन के उत्तराधिकारी से बहुत उम्मीदें लगाए बैठे हैं। रघुराम राजन पर हमला बोलते हुए सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, "राजन ने इंजीनियरिंग के बाद मैनेजमेंट की पढ़ाई की। उन्हें अर्थशास्त्र की बिल्कुल भी समझ नही है।

जबकि उर्जित पटेल पिछले काफी समय से डिप्टी गवर्नर के पद पर आसीन हैं। इसलिए उन्हें अर्थव्यवस्था की बेहतर समझ है। और उनके लिए यह पद नया नहीं होगा। मुझे उनसे बहुत उम्मीदें हैं।" आपको बता दें कि 4 सितंबर, 2016 को राजन का कार्यकाल खत्म हो रहा है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जब भी मेरे देश को मेरी जरूरत होगी मैं हमेशा मौजूद रहूंगा- राजन

- फोटो : Reuters
रघुराम राजन ने घोषणा की थी कि वो अपने कार्यकाल के बाद एकेडमिक में वापस लौटेंगे। उन्होंने कहा था कि, "जब भी मेरे देश को मेरी जरूरत होगी मैं हमेशा मौजूद रहूंगा। और मुझे उम्मीद है कि मेरे उत्तराधिकारी देश को बहुत आगे ले जाएंगे।" रघुराम राजन 'शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस' में फाइनेंस के प्रोफेसर हैं।

फिलहाल राजन ने छुट्टी ले रखी है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा, "केंद्र सरकार राजन के रिटायरमेंट के फैसले का सम्मान करती है। उन्होंने राजन की तारीफ में बोलते हुए कहा कि उन्होंने देश के लिए अच्छा काम किया है।" वहीं सुब्रमण्यम स्वामी हमेशा से ही राजन के आलोचक रहे हैं। स्वामी का कहना है कि राजन ने फैसला अपना आत्म सम्मान बचाने के लिए लिया है।

आपको बता दें कि उर्जित पटेल की नियुक्ति कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा की अध्यक्षता वाली 'वित्तीय क्षेत्र की नियामक नियुक्ति खोज समिति' (FSRASC) की सिफारिश पर की गई है। उर्जित पटेल ऐसे आठवें डिप्टी गवर्नर हैं जो आरबीआई के गवर्नर बनेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें