राफेल विमानों को पहला जत्था फ्रांस से उड़ान भरते हुए भारत के अंबाला पहुंच गया है। इससे पहले जब भारतीय वायुसीमा में प्रवेश किया, तो कंट्रोल रूम की ओर से राफेल का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
राफेल विमानों ने भारतीय वायुसीमा में प्रवेश किया तो आईएनएस कोलकाता कंट्रोल रूम की ओर से कहा गया, 'इंडियन नेवल वॉर शिप डेल्टा 63 ऐरो लीडर। हिंद महासागर में आपका स्वागत है।' इसके जवाब में राफेल के पायलट ने शुक्रिया अदा किया।
ऐसी रही पूरी बातचीत...
आईएनएस कोलकाता: हिन्द महासागर क्षेत्र में आपका स्वागत है।
राफेल पायलट: बहुत शुक्रिया। भारतीय समुद्री जहाज हमारी समुद्री सीमा की रक्षा कर रहे हैं, ये संतुष्टि देने वाला है।
आईएनएस कोलकाता: आप आसमान की ऊंचाईयों को छुएं, हैप्पी लैंडिंग।