फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत पहुंचे राफेल विमान, रक्षा मंत्री राजनाथ ने वायुसेना को दी बधाई

Wed, 29 Jul 2020 03:26 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

राफेल विमानों को पहला जत्था फ्रांस से उड़ान भरते हुए भारत के अंबाला पहुंच गया है। वहीं, रक्षा मंत्री राजधानी सिंह ने लड़ाकू विमानों के भारत में लैंड पर खुशी जाहिर की है। साथ ही वायुसेना को इसके लिए बधाई दी है। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'पंक्षियों (राफेल) ने अंबाला में सुरक्षित लैंडिंग कर ली है। भारत में राफेल लड़ाकू विमानों उतरना हमारे सैन्य इतिहास में एक नए युग की शुरुआत है। ये मल्टीरोल विमान भारतीय वायुसेना की क्षमताओं में क्रांति लाएंगे।'


राजनाथ ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, 'वायुसेना द्वारा पेशेवर रूप से इसे यहां तक लाने के लिए उन्हें बधाई देता हूं। मुझे यकीन है कि 17 स्क्वाड्रन, गोल्डन एरो, 'उदयम अजाश्रम' के अपने आदर्श वाक्य को जीना जारी रखेंगे। मुझे बेहद खुशी है कि वायुसेना की युद्धक क्षमता को समय पर बढ़ावा मिला।'
विज्ञापन



उन्होंने राफेल विमानों की डिलीवरी के लिए फ्रांस सरकार और दसां एविएशन का भी आभार जताया। उन्होंने कहा, 'मैं कोविड-19 महामारी को लेकर लगाए गए गंभीर प्रतिबंधों के बावजूद विमान और उसके हथियारों की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए फ्रांसीसी सरकार, दसां एविएशन और अन्य फ्रांसीसी कंपनियों को धन्यवाद देता हूं।'

यह भी पढ़ें: राफेल के आने से चीन, पाकिस्तान और सुबह ट्वीट करने वालों के यहां मातम: नरोत्तम मिश्रा

रक्षा मंत्री ने राफेल सौदे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की। उन्होंने कहा, 'राफेल विमान केवल इसलिए खरीदे गए क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के साथ एक अंतर-सरकारी समझौते के माध्यम से इन विमानों को प्राप्त करने के लिए सही निर्णय लिया। मैं उनके साहस और निर्णायकता के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।'

राजनाथ ने कहा, 'इस विमान की उड़ान क्षमता बहुत अच्छी है और इसके हथियार, रडार और अन्य सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर क्षमताएं दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं। भारत में इसका आगमन भारतीय वायुसेना को हमारे देश पर आने वाले किसी भी खतरे को रोकने के लिए बहुत मजबूत बना देगा।'

उन्होंने कहा, 'राफेल विमानों को तब खरीदा गया, जब वे भारतीय वायुसेना की परिचालन आवश्यकताओं को पूरी तरह से पालन करते थे। इस खरीद के खिलाफ निराधार आरोपों का जवाब दिया जा चुका है।' 
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा, 'मैं जोड़ना चाहूंगा, अगर ऐसा कोई है जिसे भारतीय वायुसेना की इस नई क्षमता के बारे में चिंतित या आलोचनात्मक होना चाहिए, तो ये वो लोग होने चाहिए जो हमारी क्षेत्रीय अखंडता को खतरे में डालना चाहते हैं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें