फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को गुस्सा आता है! बोले, क्या फ्रांस की संसद में चल रही है पीएसी

Sat, 15 Dec 2018 12:33 PM IST
Sneha Baluni जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में हुई प्रेसवार्ता में राहुल गांधी के कई रुप देखने को मिले। वे प्रेस हॉल में आए और उन्होंने अपनी चिरपरिचित शैली में नमस्कार बोला।इसके बाद उन्होंने कहा, मैं तो आपके साथ प्रेसवार्ता करता ही रहता हूं। अब तो हर तीन-चार दिन में कोई न कोई प्रेसवार्ता हो ही जाती है। 

विज्ञापन


बतौर राहुल, कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ऐसा करते हैं नहीं ना। मतलब हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री अपने आपको मीडिया के सामने एक्सपोज नहीं होने देना चाहते। इसके बाद उन्होंने पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (पीएसी) का जिक्र किया तो खुद ही वे एक पल के लिए गुस्से में आ गए। उन्होंने कहा, आप बताओ ये सीएजी रिपोर्ट कहां है। पीएसी के चेयरमैन यहां बैठे हैं तो फिर क्या फ़्रांस की संसद में चल रही है पीएसी।

दरअसल, राहुल गांधी जब बोल रहे थे तो सामने बैठे मीडिया के कुछ साथी मुस्कुराए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, आप हंस रहे हैं। इसके बाद उन्होंने जब फिर से पीएसी की बात की तो साथ बैठे मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर दोनों हाथों से इशारा किया। कहने लगे, लो आप इन्हीं से पूछ लो। ये पीएसी के चेयरमैन हैं। पीएसी की बैठक कहां और कब हुई, ये आपको बताएंगे।
विज्ञापन


खड़गे ने अपनी बात जैसे ही पूरी की तो राहुल ने फिर से मोर्चा संभाल लिया। कहा, देख लो भैया, मोदी राज में कुछ भी संभव है। सीएजी को कीमत का ब्यौरा मिला है या नहीं, यह किसी को नहीं पता। सीएजी की तरफ से पीएसी को कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। न ही पीएसी ने ऐसे किसी दस्तावेज का हिस्सा संसद के समक्ष प्रस्तुत किया। 

राहुल ने आगे कहा, अब सवाल ये उठता है कि पीएसी को कुछ नहीं मालूम, संसद में भी किसी को कुछ नहीं पता, लेकिन सुप्रीम कोर्ट को सब दिख रहा है। पता नहीं, पीएसी फ़्रांस की संसद में चल रही है या कहीं और चल रही है। मुझे नहीं मालूम, ये हो सकता है। राहुल फिर बोले, आज की सदी में ये हो सकता है कि मोदी ने अपनी पीएसी पीएमओ में बैठा रखी हो। उनके इतना कहते ही प्रेस हॉल में ठहाके गूंज उठे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें