फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल सौदा: स्वामी ने खड़गे के बयान पर उठाए सवाल, कहा- कोर्ट में कहें नहीं हुई जांच

Sat, 15 Dec 2018 11:38 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : ANI
विज्ञापन

राफेल सौदे को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच चल रहे राजनीतिक घमासान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेरने का एक भी मौका छोड़ना नहीं चाहता है। वहीं शुक्रवार को इस सौदे पर उच्चतम न्यायालय से मिली क्लीनचिट के बाद सरकार राहत की स्थिति में है और वह लगातार बोल रही है कि विपक्ष जनता और देश को गुमराह कर रहा है।

विज्ञापन


भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और संसदीय लोक लेखा समिति (पीएसी) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, 'पीएसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि उन्हें कैग रिपोर्ट नहीं मिली है तो हमें उनकी बात को सोचना चाहिए। उन्हें अदालत में हलफनाया या पुनर्विचार याचिका दायर करनी चाहिए और कहना चाहिए कि उन्हें रिपोर्ट नहीं मिली और समिति ने उसकी जांच-परख नहीं की।'

शनिवार को खड़गे ने कहा था कि वह पीएसी के सदस्यों से आग्रह करेंगे कि अटॉर्नी जनरल और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) को बुलाकर पूछा जाए कि राफेल मामले में कैग की रिपोर्ट कब और कहां आई है। खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार ने न्यायालय के समक्ष कैग रिपोर्ट तौर पर गलत जानकारी रखी जिस वजह से इस तरह का निर्णय आया है।
विज्ञापन


लोकसभा में कांग्रेस के नेता ने संवाददाताओं से कहा, 'राफेल के बारे में न्यायालय के सामने सरकार को जिन चीजों को ठीक ढंग से रखना चाहिए था, वो नहीं रखा। अटॉर्नी जनरल ने इस तरह से पक्ष रखा कि न्यायालय को यह महसूस हुआ कि कैग रिपोर्ट संसद में पेश हो गई है और पीएसी ने रिपोर्ट ने देख ली है।' 
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें