फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक की दरोगा को धमकी, मुलायम बचाने नहीं आएंगे

Fri, 24 Mar 2017 05:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सलोन (रायबरेली)
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
सत्ता की धमक में सलोन से भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी ने बृहस्पतिवार को एक दरोगा को न केवल धमकाया बल्कि यह तक कह गए कि होश में काम करो, मुलायम सिंह बचाने नहीं आएंगे। मामला इतना सा था कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक छात्र कीमोटर साइकिल का चालान कर दिया था। चौराहे पर सरेआम विधायक धमकाते रहे और दरोगा अपनी सफाई देता रहा। इस मामले का वीडियो भी वायरल हो गया है।
विज्ञापन


प्रदेश की सत्ता बदलने से लोगों को खादी की दबंगई से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सत्ता का नशा नए हुक्मरानों पर भी चढ़ता दिख रहा है। ऐसी ही दबंगई के मामले में बीजेपी के सलोन विधायक दल बहादुर कोरी कोतवाली के दारोगा वीरेंद्र कुमार यादव को सत्ता की हनक दिखा कर सुधर जाने की चेतावनी देते नजर आए। बृहस्पतिवार को कोतवाली के दरोगा वीरेंद्र कुमार यादव एसबीआई के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। 

इसी बीच जय प्रकाश निवासी मदापुर बगैर गाड़ी लॉक किए बैंक के अंदर चला गया। बैंक से बाहर आने पर दारोगा वीरेंद्र यादव ने गाड़ी का चालान कर दिया। युवक ने दरोगा को फोन पर बात करने को कहा, लेकिन तब तक चालान की कार्रवाई पूरी हो चुकी थी। इसी बीच अपने काफिले के साथ पहुंचे भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी ने दरोगा को अरदब में ले लिया। 
विज्ञापन


विधायक ने मानसिकता बदलकर काम करने की चेतावनी दी और कहा कि एग्जाम देने वाले बच्चों का चालान काटा तो तुम्हारा चालान ऐसी जगह कटेगा की पता नही चलेगा। सुधर जाओ। मुलायम सिंह बचाने नहीं आएंगे।

बच्चे एग्जाम देने जा रहे थे। उनका चालान पुलिस कर रही थी। मैंने दारोगा को समझाया। धमकाने जैसी कोई बात नहीं है। जनप्रतिनिधि होने के नाते ये मेरा काम है।
दल बहादुर कोरी, भाजपा विधायक, सलोन

आईजी के आदेश पर वाहन चेकिंग चल रही थी। मोटरसाइकिल के चालान पर किसी ने विधायक जी को फोन कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने मुझसे पूछा किसके आदेश से चेकिंग चल रही है। उन्होंने कहा मैं दल बहादुर आदेश दे रहा हूं अब चेकिंग नहीं होगी। काफी कुछ बोला है।
विज्ञापन

वीरेंद्र कुमार यादव, एसआई सलोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें