फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम केस: कोर्ट के फैसले पर बोलीं राधे मां- भगवान की मर्जी से हुआ सब

Mon, 28 Aug 2017 10:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
राम रहीम पर सीबीआई के फैसले और डेरा समर्थकों की हिंसा पर राधे मां ने टिप्पणी की है। बोरीवली में अपने घर पर दिए एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी संत हैं और उनका फैसला देशहित में है। कुछ वक्त पहले ही एक्टर ऋषि कपूर ने राधे मां समेत स्वयंभू आध्यात्मिक बाबाओं के खिलाफ ट्वीट किया था।
विज्ञापन


ऋषि कपूर के बयान पर राधे मां ने कहा कि भगवान शिव उनकी रक्षा करें, वो अच्छे आदमी हैं, उन्होंने कोई पाप नहीं किया। ऋषि कपूर ने मेरे खिलाफ टिप्पणी की है, इसका भगवान शिव ही उन्हें जवाब देंगे।

हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में राम-रहीम समर्थकों द्वारा की गई हिंसा और इस मामले में 31 लोगों की मौत पर राधे मां ने कहा कि जो कुछ भी होता है वो भगवान की कृपा और इंसान के कर्मों के आधार पर होता है।
विज्ञापन


पढ़ें: 2010 में ही आर्मी ने दी थी चेतावनी, डेरा में चल रही हथियारों की ट्रेनिंग!

राधे मां बोलीं, मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचती, मैं अपने लोगों के साथ हूं और भगवान शिव के प्रति समर्पण में व्यस्त हूं। मैं अपने घर से कभी-कभी ही बाहर जाती हूं। मैं न ही संत हूं और न गुरु, लेकिन मैं मां हूं।

मैं सभी संत और गुरुओं का सम्मान करती हूं। जिनके घर कांच से बने हैं वो लोग ही घायल हुए हैं। मेरा घर तो पत्थर से बना है। मेरा कर्तव्य खुद के घर को सुरक्षित रखना है। मैं मोदी जी की तारीफ करती हूं। मैं उनके सभी फैसलों का सम्मान करती हूं। वो जो फैसला करते हैं वो बिल्कुल सही होता है।
विज्ञापन


पढ़ें: राम रहीम केस: रोहतक में Standby पर आर्मी, हालात बिगड़े तो होगा ओपन फायर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें