फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radar Station: उत्तर-पूर्व तटरक्षक बल के आईजी बोले- चार और रडार स्टेशन मिलेंगे, हर चुनौती से निपटने को तैयार

Tue, 30 Jan 2024 09:25 PM IST
स्वप्निल शशांक एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

उन्होंने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल देश के बाकी तटीय इलाकों के साथ मिलकर बंगाल-ओडिशा तटों पर समुद्री निगरानी बढ़ा रहा है। देश भर में कुल 36 नए रडार स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से कुछ पहले से ही कार्यात्मक हैं।
विज्ञापन
उत्तर पूर्व क्षेत्र के तटरक्षक कमांडर, महानिरीक्षक इकबाल सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पूर्व क्षेत्र के तटरक्षक कमांडर, महानिरीक्षक इकबाल सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि उत्तर पर्व तटरक्षक बल को अगस्त तक चार और रडार स्टेशन मिलेंगे। इनमें से दो पश्चिम बंगाल और दो ओडिशा में स्थापित किए जाएंगे। ये स्टेशन अगस्त मिलेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि तटरक्षक बल किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। नए रडार स्टेशनों के चालू होने के साथ बंगाल-ओडिशा तटों पर ऐसे प्रतिष्ठानों की संख्या बढक़र आठ हो जाएगी। चौहान मंगलवार को हल्दिया में तटरक्षक अड्डे पर बल के 49वीं वर्षगांठ से पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


महानिरीक्षक सिंह ने कहा, 'बंगाल में नए रडार स्टेशन दक्षिण 24 परगना जिले के फ्रेजरगंज और पूर्व मेदिनीपुर जिले के जुनपुट में स्थापित किए जाएंगे। तटरक्षक बल के पास पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया और दक्षिण 24 परगना जिले के सागर द्वीप पर पहले से ही रडार स्टेशन हैं।'

उन्होंने कहा कि ओडिशा में नए रडार स्टेशन चंद्रभागा और अराखुदा में स्थापित किए जाएंगे, जबकि पारादीप और गोपालपुर में पहले से स्टेशन मौजूदा हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद बंगाल-ओडिशा तटों पर तटरक्षक बल के रडार स्टेशनों की संख्या दोगुनी होकर चार से आठ हो जाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल देश के बाकी तटीय इलाकों के साथ मिलकर बंगाल-ओडिशा तटों पर समुद्री निगरानी बढ़ा रहा है। देश भर में कुल 36 नए रडार स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से कुछ पहले से ही कार्यात्मक हैं। उन्होंने कहा कि नई स्थापनाएं देश में मौजूदा 46 रडार स्टेशनों में जुड़ जाएंगी। तेज गश्ती जहाजों के अलावा हल्दिया बेड़े में शामिल होने वाले दो नए इंटरसेप्टर जहाजों के साथ तटरक्षक बल के उत्तर पूर्व क्षेत्र को और अधिक ताकत मिलेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने विश्वास दिलाया कि तटकरक्षक बल किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें