फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa News: गोवा में अनाज तस्करी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार, दो अधिकारी निलंबित

Wed, 16 Nov 2022 01:35 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पणजी

सार

अधिकारी ने बताया कि मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार ने विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया और अपराध शाखा ने अनाज से लदे एक ट्रक और एक रिक्शा को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा अपराध शाखा ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए, एक अंतरराज्यीय अनाज तस्कर रैकेट का भंडाफोड़ किया है और इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने जानकारी दी कि राज्य नागरिक आपूर्ति विभाग के गोदामों से अनाज की तस्करी की जा रही थी जिसमें कुछ अधिकारी भी शामिल थे।

विज्ञापन


वहीं अधिकारी ने बताया कि मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार ने विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया और अपराध शाखा ने अनाज से लदे एक ट्रक और एक रिक्शा को जब्त कर लिया।

राज्य के नागरिक आपूर्ति मंत्री रवि नाइक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रैकेट में कथित संलिप्तता के लिए एक निरीक्षक और एक गोदाम कीपर को निलंबित कर दिया गया है। वहीं इस मामले पर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई जिसे देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें