फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Conrad K Sangma: अरुणाचल की महिलाओं के साथ कथित नस्लीय व्यवहार की मेघालय CM ने की निंदा, कहा- यह स्वीकार नहीं

Mon, 23 Feb 2026 09:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग।

सार

Conrad K Sangma: मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल की तीन महिलाओं के साथ कथित नस्लीय दुर्व्यवहार की निंदा की और इसे अस्वीकार्य बताया। उन्होंने पीड़ितों को हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो मामले को उच्च स्तर तक उठाया जाएगा। क्या है मामला, पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने सोमवार को दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ कथित नस्लीय दुर्व्यवहार की निंदा की। उन्होंने इसे अस्वीकार्य बताया। संगमा ने कहा कि यह भारत की विविधता के लिए एक झटका है। 
विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में किराये के फ्लैट में रहने वाली तीन महिलाओं पर उनके पड़ोसियों ने कथित तौर पर नस्लीय टिप्पणी की और डराने की कोशिश की। यह विवाद उनके फ्लैट में चल रहे छोटे मरम्मत कार्य को लेकर शुरू हुआ था।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 20 फरवरी को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई। उस समय चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैट में ड्रिलिंग और बिजली से जुड़ा काम चल रहा था। घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री संगमा ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और आज के समय में पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की भाषा और व्यवहार किया गया, वह बेहद दुखद और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे विविधता भरे देश में लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: दस साल बाद भी नहीं मिला मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छामृत्यु

संगमा ने पीड़ित महिलाओं को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह इस मामले को उच्च स्तर तक उठाने के लिए तैयार हैं, ताकि उचित कार्रवाई हो सके। उन्होंने दिल्ली के राजनेताओं और सामाजिक संगठनों से अपील की कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए गंभीर कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन


संगमा ने पूर्वोत्तर के लोगों के बीच जागरूकता और एकजुटता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को आगे आकर एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए और भेदभाव व नस्लीय दुर्व्यवहार को किसी भी रूप में बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें