पश्चिम बंगाल में ममता सरकार में मंत्री रबीन्द्रनाथ घोष ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का मुंह तोड़ने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि मैं बॉक्सिंग के लिए तैयार हूं, अगर बीजेपी नेता भी तैयार हैं तो मुझे उनको हराने में केवल 3 मिनट लगेंगे।
रबीन्द्रनाथ घोष ने कहा कि वह बीजेपी नेता की नाक, आंख और मुंह भी तोड़ देंगे। दरअसल रामनवमी के दौरान बीजेपी नेताओं द्वारा जुलूस में हथियार लहराने से तृणमूल कांग्रेस के नेता ने ये तेवर अपनाये हैं।
रबीन्द्रनाथ ने कहा कि मैंने दिलीप घोष को हाथ में स्टिक लहराते हुए देखा है, मैं उन्हें चुनौती देकर कहता हूं कि वो मुझसे लड़कर दिखाएं। उन्होंने यह भी कहा कि छोटे बच्चों और महिलाओं के हाथ में तलवार दे देना गलत है।
आपको बता दें कि पहले भी तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने पीएम मोदी की जुबान खींचने और बीजेपी नेताओं को जिंदा जलाने की धमकी दी है।