फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K:सरहद पर बने यु्द्ध जैसे हालात, पाक गोलाबारी में जवान शहीद, 2 ग्रामीणों की मौत, 30 घायल

Fri, 19 Jan 2018 06:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
CEASEFIRE - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

पाकिस्तान ने एक बार फिर से नापाक हरकत करते हुए सीमा पर बारी गोलाबारी की है। जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया, जबकि इस गोलीबारी में दो ग्रामीणों की भी  मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अब तक लगभग 25 से अधिक ग्रामीण घायल हो चुके हैं। 

विज्ञापन


पाक की गोलीबारी में शहीद जवान की पहचान हेड कांस्टेबल जगपाल सिंह के तौर पर हुई है। 2 किलोमीटर तक सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। गोलीबारी में मारे गए ग्रामीणों की पहचान बचनो देवी निवासी साईं खुर्द, आरएस पुरा और साहिल निवासी कोरटाना खुर्द के तौर पर हुई है। 

जानकारी के मुताबिक पाक ने सुबह के 6:40 से जम्मू के आरएस पुरा, अरनिया, कठुआ, सांबा के कई सेक्टर की चौकियों को निशाना बना कर गोलाबारी की है। पाक ने भारत की सभी अग्रिम चौकियों के साथ ही सीमा से सटे रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर गोले दागे। 
विज्ञापन


सीमा पर घायल हुए सभी ग्रामीणों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। ज्यादातर नागरिकों की स्थति गंभीर होने के कारण उन्हें जम्मू मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। 

जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने जेएमसी जाकर घायलों का हाल जाना और उन्हें हर संभव सहायता का वादा किया। गौरतलब है कि पाक की गोलीबारी से सीमा से सटें इलाकों में युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए है। सीमा पर पाक गोलीबारी के डर के चलते लोग अपने घरों में दुबके हुए है। 

बताया जा रहा है कि गुरुवार से पाकिस्तान लगातार फायरिंग कर रहा है। सीमा से सटे इलाकों में ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। हालांकि भारतीय सेना भी पाक की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें