फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण व पार्किंग की समस्या से निपटने को देश में दौड़ेंगी क्वाड्रिसाइकिल, अधिसूचना जारी

Fri, 23 Nov 2018 04:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : CarDekho
विज्ञापन

प्रदूषण और पार्किंग की बढ़ती समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने क्वाड्रिसाइकिल को मंजूरी दे दी है। सड़क यातायात एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस वाहन के निजी वाहन के तौर पर इस्तेमाल के लिए अधिसूचना जारी की है। 

विज्ञापन


अभी तक देश में इसका निर्माण हो रहा था, लेकिन नागरिकों को इसके प्रयोग की इजाजत नहीं थी। इन्हें विदेश में निर्यात किया जा रहा था। मोटे तौर पर क्वाड्रिसाइकिल एक ऐसा चौपहिया है जिसमें कार की बजाय तिपहिए की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। 

केंद्रीय मंत्रालय द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक देश की सड़कों पर क्वाड्रिसाइकिल को नागरिक निजी तौर पर इस्तेमाल करने को मंजूरी प्रदान की जाती है। सरकार ने मोटर यान अधिनियम 1988 की धारा 41 की उपधारा 4 द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत इस वाहन के प्रयोग को अनुमति दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

पार्किंग की समस्या सुलझाने में निभा सकता है अहम भूमिका

मेट्रो शहरों समेत देश के अधिकतर इलाके प्रदूषण और पार्किंग की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में यह छोटा वाहन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। दुर्घटना सुरक्षा के मद्देनजर इसके निजी इस्तेमाल को इजाजत नहीं देने को लेकर चौपहिया वाहन निर्माताओं ने क्वाड्रिसाइकिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 2012 में याचिका तक दायर की थी। 

इसके बाद क्वाड्रिसाइकिल निर्माता देसी कंपनी बजाज ने इसका निर्यात 16 देशों में शुरू किया और जून में सरकार ने इसके लिए मोटर यान अधिनियम में एक संशोधन किया। इसे सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी प्रदान की, जिसके आधार पर वाहनों के वर्ग में क्वाड्रिसाइकिल को स्थान मिल गया। 
विज्ञापन

यूरोप के प्रदूषण उत्सर्जन नियमों पर खरी क्वाड्रिसाइकिल

वाहन क्षेत्र के विशेषज्ञों का कहना है कि क्वाड्रिसाइकिल यूरोप के प्रदूषण उत्सर्जन नियमों में खरी उतरती है। ऐसे में प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे देश में यह अहम भूमिका निभाएगी। कुछ साल पहले दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए ऑड-ईवन लागू किया था। लेकिन राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा यह माना गया कि दिल्ली सरकार की जुगत से प्रदूषण का हल नहीं निकल रहा है। 

क्वाड्रिसाइकिल की अधिकतम स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसका प्रदूषण अन्य गाड़ियों की तुलना में ना के बराबर है। साथ ही अधिकतम वजन महज 450 किलोग्राम है, जबकि इसका माइलेज 36 किलोमीटर प्रति लीटर है। मौजूदा समय क्वाड्रिसाइकिल सिर्फ  बजाज बना रही है, लेकिन सरकार से मंजूरी मिलने के बाद विदेशी और अन्य देसी कंपनियों  इसका निर्माण शुरू कर सकती हैं।

कीमत दो से तीन लाख तक होने का अनुमान
गौरतलब है कि भारत में इसकी बिक्री होने पर अधिकतम कीमत दो से तीन लाख रुपये के बीच हो सकती है। खासतौर पर शहर के भीतर चलाने और पार्किंग करने में यह सफल स्थान प्राप्त कर सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें