फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के टैंकर से टकराया कतर एयरलाइंस का विमान, बाल-बाल बचे यात्री

Thu, 01 Nov 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
कतर एयरलाइंस
विज्ञापन

कतर एयरलाइंस का एक विमान कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पानी के एक टैंकर से टकरा गया। यह घटना बुधवार रात 1:52 की बताई जा रही है। उस समय विमान हवाई अड्डे पर टेक ऑफ की तैयारी कर रहा था। विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। टैंकर से टकराने की वजह से विमान के निचले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। विमान को मरम्मत के लिए ले जाया गया है। यह जानकारी हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने दी।

विज्ञापन


इस विमान को कोलकाता से दोहा के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया। हवाई अड्डे के निदेशक अतुल दीक्षित ने कहा, 'यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हमने घटना के बारे में नागरिक उड्डयन महानिदेशक को सूचित किया है। जांच करने का जिम्मा अब उनके ऊपर है।' घटना के समय विमान में 103 यात्री सवार थे। घटना की वजह से विमान के निचले हिस्से को नुकसान पहुंचा और उसने उड़ान नहीं भरी।

अधिकारियों का कहना है कि नागरिक उड्डयन नियामक ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने कहा, 'हवाई अड्डे में वाहनों का आवागमन एक पूर्व निश्चित रूट और स्पीड से होता है। यह देखने वाली बात है कि कैसे चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया।' घटना के बाद सभी यात्रियों को शहर के एक होटल में ठहराया गया। उन्हें शुक्रवार सुबह दोहा जाने वाली फ्लाइट से भेजा जाएगा।
विज्ञापन


भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात दो बजकर करीब 30 मिनट पर एक पानी का एक टैंकर दोहा जाने वाले एक विमान से लैंडिंग गियर के नजदीक टकरा गया। विमान से तत्काल यात्रियों को बाहर निकाला गया और विमान को जांच के लिए भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में किसी को चोट नहीं पहुंची। 

उन्होंने बताया, 'सभी 103 यात्रियों को निकट के एक होटल में जगह दी गई। यात्री अब शुक्रवार को तड़के तीन बजे दोहा के लिए रवाना होंगे।' एएआई अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पानी के टैंकर में कुछ तकनीकी दिक्कत थी और उसका ब्रेक सही तरीके से काम नहीं कर रहा था। वहीं डीजीसीए के एक सूत्र ने बताया कि घटना की जांच शुरू की गई है। उन्होंने बताया, ‘‘जांच रिपोर्ट के आधार पर हम कदम उठाएंगे।'
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें