फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pv Narasimha Rao Birthday: केसीआर सरकार 28 जून से हैदराबाद में मनाएगी पीवी राव शताब्दी समारोह

Sun, 28 Jun 2020 02:28 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीवी नरसिम्हा राव (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

देश के नौवें प्रधानमंत्री का कार्यभार संभालने वाले दिवंगत प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव का जन्मशती समारोह रविवार 28 जून को तेलंगाना में शुरू होगा। हैदराबाद में यह कार्यक्रम हुसैन सागर झील के किनारे पीवी घाट (पीवी ज्ञान भूमि) पर नेकलेस रोड पर आयोजित किया जाएगा। साल भर चलने वाले इन कार्यक्रमों के लिए राज्यसभा सदस्य के केशव राव की अगुवाई में एक समिति भी गठित की गई है।

विज्ञापन

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की सरकार लगभग तीन दशक पहले देश में आर्थिक सुधारों के बीज बोने वाले राजनेता को उचित सम्मान देने के लिए कई आयोजन करना चाहती है। वहीं कुछ समूहों ने इसका विरोध किया है। वे पूर्व प्रधानमंत्री को बाबरी मस्जिद विध्वंस का दोषी मानते हैं।


हालांकि तेलंगाना सामान्य तौर पर पीवी राव को इस मिट्टी के बेटे के तौर पर देखता है जिसने देश की अर्थव्यवस्था को प्रगति के नए रास्ते पर स्थापित करके तेलंगाना को गौरवान्वित किया। राव दक्षिण भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। तेलंगाना विधायिका नरेंद्र मोदी सरकार को स्वर्गीय प्रधानमंत्री को मरणोपरांत भारत रत्न देने की घोषणा करने का भी अनुरोध करेगी।
विज्ञापन


कोविड-19 से उपजी परिस्थितियों के बावजूद केसीआर दिवंगत पीएम से जुड़ी प्रमुख हस्तियां जैसे कि मनमोहन सिंह को बुलाना चाहते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे प्रभाकर राव और बेटी वाणी के साथ अपनी हालिया बातचीत में, राव ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के लिए रामेश्वरम में जैसा स्मारक बना है, वैसा ही हैदराबाद में पीवी राव के लिए बनाया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी पर अक्सर जीवनकाल के दौरान और निधन के बाद पीवी का अपमान करने का आरोप लगता है। उनका निधन यूपीए शासन के पहले कार्यकाल के दौरान दिल्ली में हुआ था। इसके बावजूद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए हैदराबाद भेजा गया। राजधानी में उनका कोई स्मारक नहीं है। 

ऐसे में केसीआर सरकार नई दिल्ली में स्थित तेलंगाना भवन में उनकी कांस की एक मूर्ति और संसद में उनका एक चित्र स्थापित करना चाहती है। इसी तरह करीमनगर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव वंजारा सहित राज्य के कई शहरों में उनकी प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। साल में विभिन्न स्थानों पर पीवी फोटो प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें