फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: प्योर ईवी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में विस्फोट पर जताया खेद, एक व्यक्ति की मौत के बाद वापस मंगाए 2000 वाहन

Thu, 21 Apr 2022 11:39 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, हैदराबाद

सार

इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में विस्फोट होने से एक बुजर्ग की मौत के बाद प्योर ईवी ने खेद व्यक्त किया है और 2000 वाहनों को वापस लेने का फैसला किया है। पुलिस ने स्कूटर निर्माता प्योर ईवी के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
प्योर ईवी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोपहिया पेट्रोल वाहनों का विकल्प बन रहे ईवी स्कूटर अब सुरक्षा को लेकर सवालों के घेरे में आ गए है। तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक घर में अंदर खड़े इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में विस्फोट होने से एक 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना पर इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता प्योर ईवी ने खेद व्यक्त किया है और 2,000 वाहनों को वापस लेने का फैसला किया है।

विज्ञापन


कंपनी के ग्राहक डेटाबेस में नहीं पीड़ित का नाम
कंपनी ने बयान जारी कर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की साथ ही कहा कि हमारे ग्राहक डेटाबेस में ईवी उपयोगकर्ता का कोई रिकॉर्ड नहीं है। हमारे डीलर इस बात का पता लगा रहे हैं कि क्या ईवी वाहन हमारे किसी पहले खरीदार से सेकेंड हैंड सेल के जरिए खरीदा गया था।

प्योर ईवी कंपनी स्थानीय जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है साथ ही उसने अपने डीलर को सूचित कर स्कूटर उपयोगकर्ता से घटना का पूरा विवरण प्राप्त करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

 
ये है पूरी घटना
घटना बुधवार रात की है जब बैटरी चार्ज हो रही थी। रामास्वामी नाम के एक व्यक्ति की जलने से मौत हो गई। पिता को बचाने की कोशिश में उनके बेटे प्रकाश, पत्नी कमलम्मा और बहू कृष्णवेनी जख्मी हो गई हैं। प्रकाश कथित तौर पर एक साल से ईवी स्कूटर का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने स्कूटर निर्माता प्योर ईवी के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है।

बिजली के दोपहिया वाहनों में आग लगने की बढ़ती घटनाओं के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मामले की जांच के लिए गठित विशेषज्ञ पैनल की रिपोर्ट मिलने के बाद केंद्र सरकार मानकों में चूक करने वाली कंपनियों पर आवश्यक आदेश जारी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें