फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद: चार दिन से बेटी का इंतजार कर रहा विकलांग पिता, बीच रास्ते हो गई लापता

Thu, 18 Mar 2021 09:36 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

  • गुजरात के अहमदाबाद में पंजाब से आया एक विकलांग चार दिन से अपनी बेटी की राह देख रहा है। दरअसल, उसकी बेटी फोटोकॉपी कराने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद में पंजाब से आया एक विकलांग चार दिन से अपनी बेटी की राह देख रहा है। दरअसल, उसकी बेटी फोटोकॉपी कराने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। विकलांग पिता ने पहले पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन बेटी का कुछ पता नहीं चला। अब पीड़ित पिता गुरुद्वारे के बाहर मदद मांग रहा है। 
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, पंजाब के लुधियाना निवासी कुलदीप सिंह पोलियो से पीड़ित हैं। इसके चलते वह दोनों पैरों से लाचार हैं। वहीं, काफी समय पहले उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। ऐसे में बेटी टीना ही विकलांग कुलदीप का सहारा है। कुलदीप सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले किसी ने उन्हें अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी थी। 

अचानक लापता हुई बेटी
कुलदीप सिंह ने बताया कि वह 13 मार्च को अपनी बेटी के साथ अहमदाबाद आए थे। ठहरने के लिए वह मणिनगर के गुरुद्वारे पहुंचे तो प्रबंधन कमेटी के सदस्य ने उनसे आईडी कार्ड की फोटोकॉपी मांगी। ऐसे में टीना कागजात की फोटोकॉपी कराने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। कुलदीप ने बताया कि उन्होंने बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करा दी, लेकिन चार दिन बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


पुलिस कर ही मामले की जांच
मणिनगर पुलिस का कहना है कि इस मामले की जानकारी मिलते ही लड़की की तलाश में टीमें लगा दी गईं। इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही लड़की का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें