फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल के पांच पूर्व नेता भाजपा में हुए शामिल

Tue, 03 Aug 2021 03:38 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • मंत्री शेखावत ने कहा, हम सभी मिलकर प्रयास करेंगे कि पंजाब चुनाव का परिणाम भाजपा के पक्ष में आए
  • कुछ राजनीतिक दल किसानों के नाम पर और उनके कंधों पर बंदूक रख पंजाब की सत्ता में आना चाहते हैं
विज्ञापन
bjp flag
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की प्रमुख विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल के पांच पूर्व नेता और एक पूर्व टीवी एंकर सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा महासचिव व पंजाब के प्रभारी दुष्यंत गौतम और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग की मौजूदगी में अमनजोत कौर रामूवालिया के अलावा अकाली दल के पूर्व राष्ट्रीय संगठन सचिव गुरप्रीत सिंह शाहपुर, अकाली दल के ही पूर्व उपाध्यक्ष चांद सिंह चट्ठा, आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में एक रहे चेतन मोहन जोशी और अकाली दल के गुरदासपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष बलजिंदर सिंह ढकोहा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन


इस दौरान शेखावत ने कहा कि इन नेताओं का भाजपा में शामिल होना इंगित करता है कि पंजाब में हवा किस ओर बह रही है। उन्होंने कहा, हम सभी मिलकर प्रयास करेंगे कि पंजाब चुनाव का परिणाम भाजपा के पक्ष में आए।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल किसानों के नाम पर और उनके कंधों पर बंदूक रख पंजाब की सत्ता में आना चाहते हैं। गौतम ने भाजपा में शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में जिस तरह कुछ राजनीतिक दल संविधान की मर्यादा को ताक पर रखे हुए हैं, उनसे पंजाब की जनता बेहद दुखी है और राज्य में शांति व अमन के लिए उनकी निगाहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें