फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चन्नी होंगे सीएम: अमरिंदर बोले- उम्मीद है वे पंजाब की रक्षा रखने में सक्षम हैं, राहुल ने कहा- जनता का विश्वास सर्वोपरि

Sun, 19 Sep 2021 07:18 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया, कल सुबह 11 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह।
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक दिन पहले ही पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नामित सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि "उम्मीद है कि वे सीमावर्ती राज्य पंजाब को सुरक्षित रखने और सीमा पार से बढ़ते सुरक्षा खतरे से लोगों की रक्षा करने में सक्षम हैं।"
विज्ञापन


उधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी च्नन्नी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "नई जिम्मेदारी के लिए बधाई। हम पंजाब के लोगों से किया गया वादा पूरा करना जारी रखेंगे। उनका विश्वास हमारे लिए सबसे ज्यादा अहमियत रखता है।"




छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पंजाब के नए नामित सीएम को बधाई देते हुए कहा, "पंजाब में कांग्रेस सरकार के नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलने और राज्य के लोगों के लिए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मेरी ओर से बधाई। उधर पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी विधायक दल का नेता चुने जाने पर चन्नी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप समर्पण से पंजाब के लोगों कि सेवा करते रहें और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को बढ़ाते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें