फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के गढ़ सन्नौर में मुकाबला हुआ दिलचस्प, दो बड़े सियासी परिवारों के बीच मुकाबला

Wed, 25 Jan 2017 06:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हरिंदर पाल सिंह हैरी मान - फोटो : social media
विज्ञापन
पटियाला जिले की सन्नौर सीट पर भी पंजाब को दो बड़े सियासी परिवारों के बीच मुकाबला है। शिरोमणि अकाली दल ने यहां से सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के बेटे हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा को टिकट दिया है। वहीं, आप ने स्व. गुरचरण सिंह टोहरा की बेटी कुलदीप कौर को उम्मीदवार बनाया है। यहां की जंग और भी दिलचस्प होती अगर कांग्रेस भी यहां से अपने परंपरागत उम्मीदवार लाल सिंह को टिकट देती। कांग्रेस ने हरिंदर पाल सिंह हैरी मान को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


सन्नौर विस हलके के गांव घड़ाम में भगवान श्री राम के नानके हैं। इस हलके की हरी मिर्च और बेर भी काफी मशहूर हैं। दूर-दूर तक के लोग सन्नौरी मिर्च व बेर पसंद करते हैं। यहां के किसान ज्यादातर सब्जियों की काश्त करते हैं। बालीवुड अभिनेता ओमपुरी जिनका हाल ही में निधन हो गया था, उनके नानके में सन्नौर कसबे में ही हैं, जहां उन्होंने बचपन से लेकर जवानी तक का समय बिताया। यह हलका कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है। कांग्रेस के लाल सिंह, जो इस हलके के मौजूदा विधायक हैं, वह यहां से छह बार चुनाव जीत चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें