महर्षि भृगु ज्योतिष संस्थान के पंडित राकेश कुमार मिश्र के त्वरित कुंडली विश्लेषण के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर धनु राशि के हैं और उन पर शनि की वक्र भृकुटी है। उनकी कुंडली में राहु भी बाधा डालेंगे।
इसका अर्थ क्या हुआ? पंडित मिश्र के मुताबिक इसका मतलब यह हुआ कि भले ही अमरिंदर सीएम बन जाएं लेकिन उनके लिए लगातार व्यवधान पैदा होंगे। हो सकता है कि एसवाईएल के इश्यू पर कोर्ट से उनकी सरकार की ठन जाए। सबसे पहली चुनौती उनके लिए एसवाईएल नहर ही होगी। पंजाब में पंथक राजनीति भी उनके लिए गंभीर चुनौती पैदा करेगी।
पंडित जी का कहना है कि पंजाब सरकार की कुंडली भी स्थायित्व का संकेत नहीं दे रही। उसका गोचर और दशा दोनों प्रतिकूल हैं। इसका अर्थ है कि सरकार स्थिर संभवतः नहीं रह पाएगी।
READ ALSO: केशव प्रसाद मौर्य की कुंडली चमक रही है और भाजपा की भी