फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poitics: CM केसीआर से मिले भगवंत मान, पंजाब-तेलंगाना समेत देश के राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

Tue, 20 Dec 2022 08:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

केसीआर ने फूलों का गुलदस्ता देकर पंजाब के मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अपने घर ले गए। इस मौके पर दोनों मुख्यमंत्रियों ने तेलंगाना की प्रगति, पंजाब राज्य के शासन आदि के साथ-साथ देश में राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। 
विज्ञापन
Bhagwant Mann, KCR - फोटो : Twitter/Bhagwant Mann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को तेलंगान के अपने समकक्ष के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) से उनके आवास प्रगति भवन में मुलाकात की और देश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। 

विज्ञापन


केसीआर ने फूलों का गुलदस्ता देकर पंजाब के मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अपने घर ले गए। इस मौके पर दोनों मुख्यमंत्रियों ने तेलंगाना की प्रगति, पंजाब राज्य के शासन आदि के साथ-साथ देश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। 

मान तेलंगाना के उद्योगपतियों के साथ बातचीत करने के लिए शहर में हैं। राष्ट्रीय राजनीति में उतरने के लिए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के गठन के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री ने केसीआर को बधाई दी। 
विज्ञापन


इन चर्चाओं के बाद राव ने अपने समकक्ष को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर विदा किया। बैठक में राज्यसभा के सदस्य जोगीनापल्ली संतोष कुमार, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष बी. विनोद कुमार और कई विधायक व एमएलसी और अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें