फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधु जल विवाद: शाहपुर कंडी बांध परियोजना पर एकबार फिर शुरू होगा काम

Sun, 05 Mar 2017 01:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के साथ सिंधु जल विवाद पर लाहौर में होने वाली वार्ता से पहले ही भारत पूर्वी नदियों (रावी, व्यास और सतलज) के पानी के इस्तेमाल के लिए ढांचा बनाने के प्रयास पर जोर दे रहा है। साथ ही, जम्मू-कश्मीर और पंजाब सरकार ने शुक्रवार समझौता कर शाहपुर कंडी बांध परियोजना पर निर्माणकार्य फिर से कार्य शुरु करने की बात कही है।
विज्ञापन


पंजाब के गुरदासपुर जिले में स्थित बांध परियोजना पर जल्द ही कार्य शुरु हो जाएगा। इस परियोजना का कार्य मई 1999 में शुरू हो गया था, लेकिन पंजाब और जम्मू-कश्मीर में आपसी विवाद के बाद यह परियोजना 2014 में बंद हो गई थी।

 
विज्ञापन

उरी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से मुद्दे पर बंद कर दी थी बातचीत

- फोटो : file photo
बता दें कि इस परियोजना का कार्य फिर से शुरू होने से पंजाब को 5000 हेक्टेयर तो जम्मू-कश्मीर को 32,173 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता प्राप्त होगी। जिसका सीधा फायदा भारत को सिंधु जल समझौते के तहत पानी के पूरे इस्तेमाल के जरिए हो सकेगा। इस परियोजना की लागत 2285.81 करोड़ रुपये है।

बता दें कि उरी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ इस मुद्दे पर बातचीत बंद कर दी थी। लेकिन सिंधु जल विवाद के निपटारे के लिए बनी कमेटी के जरिए एकबार फिर बातचीत शुरु होगी। इस परियोजना से भारत पूर्वी नदियों से मिलने वाले पानी पर पूरा नियंत्रण रखेगा। साथ ही, इस परियोजना से दोनों राज्यों के पानी की स्टोरेज के लिए ढांचा तैयार हो सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें