फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे: ड्राइवर को पड़ा दौरा तो महिला ने 10 किलोमीटर तक चलाई बस, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ

Sat, 15 Jan 2022 03:26 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

पुणे में बस चालक को दौरा पड़ने के बाद एक महिला ने अक्लमंदी और साहस का परिचय देते हुए 10 किलोमीटर बस चलाई और चालक को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे जिले में कई महिलाओं और बच्चों को लेकर जा रही एक मिनी बस के चालक को दौरा पड़ गया। इसके बाद बस में सवार एक 45 वर्षीय महिला ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए स्टीयरिंग संभाला और करीब 10 किलोमीटर तक बस चलाई। सात जनवरी को हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


इस महिला की पहचान योगिता सातव के रूप में हुई है। योगिता और अन्य महिलाएं व बच्चे पुणे के पार शिरुक में एक एग्रो-टूरिज्म सेंटर से पिकनिक मना कर इस मिनी बस से आ रहे थे। चालक को जब दौरा पड़ा तो उसने बस बीच सड़क पर रोक दी। बच्चे और महिलाएं घबराने लगे तो योगिता आगे आईं और उन्होंने बस का स्टीयरिंग संभाला।

योगिता ने लगभग 10 किलोमीटर बस चलाई और चालक को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने कहा, 'मुझे कार चलानी आती है इसलिए मैंने बस चलाने का फैसला किया। पहला अगम कार्य यह था कि चालक को इलाज उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल पहुंचाना था। इसलिए मैं बस चलाकर पास के एक अस्पताल कर ले गई और उसे वहां भर्ती कराया।'
विज्ञापन


10 किलोमीटर गाड़ी चलाकर चालक को अस्पताल पहुंचाने वाली योगिता ने बस में सवार अन्य यात्रियों को भी उनके घर तक पहुंचाया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग ऐसे हालात में घबराने के स्थान पर अक्ल का इस्तेमाल करने और साहस का प्रदर्शन करने के लिए योगिता की खूब सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें