महाराष्ट्र के पुणे में मौजूद खड़कवासला बांध में दो लड़कियों के डूबने की खबर आई है। खबर के अनुसार, नौ लड़कियां तैरने के लिए बांध के पानी में उतरीं थी लेकिन डूबने लगीं। स्थानीय लोगों की मदद से सात लड़कियों को तो बचा लिया गया लेकिन दो लड़कियां पानी में डूब गईं।
विज्ञापन
क्या है मामला
घटना पुणे के गोरहे-खुर्द गांव की है। जहां खड़कवासला बांध में गांव की नौ लड़कियां तैरने के लिए पानी में उतरीं थी। हालांकि पानी का जलस्तर ज्यादा होने के चलते वो डूबने लगीं। इस पर वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने लड़कियों की मदद की और सात लड़कियों को बचा लिया। हालांकि दो लड़कियां पानी में डूब गईं।