फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: महाराष्ट्र के मंत्री पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल करने का आरोप; यूट्यूबर गिरफ्तार

Thu, 03 Sep 2026 12:10 PM IST
नितिन गौतम एएनआई, मुंबई

सार

महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और मानहानिकारक वीडियो प्रसारित करने के मामले में पुणे पुलिस ने एक यूट्यूबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
महाराष्ट्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रकांत पाटिल और एक महिला पार्षद से जुड़े मानहानिकारक वीडियो और कंटेंट सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में पुणे पुलिस ने एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार यूट्यूबर की पहचान संतोष पंडित के रूप में हुई है। पुणे के कोथरूड पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर संतोष पंडित के खिलाफ यह कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


यूट्यूबर के खिलाफ क्या हैं आरोप?
शिकायतकर्ता का कहना है कि यूट्यूबर संतोष पंडित ने सोशल मीडिया के जरिए मंत्री से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। शिकायतकर्ता का कहना है कि पोस्ट और वीडियो मानहानिकारक और आपत्तिजनक थे और उन्हें बड़ी संख्या में देखा गया। शिकायत के आधार पर पुणे पुलिस ने गुरुवार को कोथरूड पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(1), 75(3), 356(2) और 352 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत एफआईआर दर्ज की है। 

सोशल मीडिया पर एक अन्य वीडियो भी खूब देखी जा रही है, जिसमें पुणे पुलिस यूट्यूबर संतोष पंडित को हिरासत में लेती हुई नजर आ रही है। फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर हटाने के मामले में एक और गिरफ्तारी
पुणे के ही एक सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर हटाने के विवाद में भी पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस तरह इस मामले में अब तक कुल तीन लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनसे कार्यकर्ता आशीष साबले के रूप में हुई है। 

क्या है विवाद?
यह घटना मनसे नेता अमित ठाकरे के पुणे के एक सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज का दौरा करने के दौरान घटी। जहां प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर के साथ लगी हुई थी। इस पर ठाकरे ने कथित तौर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से तस्वीर हटाने को कहा। इस घटना में पुणे के चतुरश्रृंगी पुलिस थाने में अमित ठाकरे और मनसे के 25 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में दो लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं और अब आशीष साबले की गिरफ्तारी के साथ इनकी संख्या तीन हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें