फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पुणे से फर्जी डॉक्टर व उसका सहयोगी गिरफ्तार, 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ठगने का आरोप 

Sun, 16 Jan 2022 02:22 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

आरोपी डॉ. मलिक की पहचान हनीस अब्दुल हामिद शेख व उसके सहयोगी जाहिद सलीम हुसैन के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे से पुलिस ने एक फर्जी डॉक्टर व उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोप है कि फर्जी डॉक्टर बनकर एक व्यक्ति ने मुंबई की रहने वाली 73 वर्षीय महिला से दो लाख रुपये ठगे। महिला इसके पास अपने घुटनों के दर्द का इलाज कराने आई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी डॉ. मलिक की पहचान हनीस अब्दुल हामिद शेख व उसके सहयोगी जाहिद सलीम हुसैन के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि संबंधित मामले में उसे पिछले साल दिसंबर में शिकायत मिली थी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि डॉ. मलिक व उसके सहयोगी ने घुटने के दर्द का सफल इलाज करने के नाम पर उससे दो लाख रुपये लिए। इस दौरान वे इलाज के नाम पर उसे दवाई देते रहे, लेकिन उसके दर्द में बिल्कुल भी आराम नहीं मिला। पुलिस जांच में पाया गया कि डॉ. मलिक एक फर्जी डॉक्टर है, जिसके बाद उसे उसके सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। डॉ. मलिक पर इससे पहले भी ऐसा ही एक और मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें