फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: तोते के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंचे बुजुर्ग, बोले- 'मुझको देखकर मारता है सीटी'

Mon, 08 Aug 2022 01:53 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पुणे के शिवाजी नगर की महात्मा गांधी कॉलोनी में रहने वाले 72 साल के बुजुर्ग के घर के सामने एक व्यक्ति ने तोता पाल रखा है। बुजुर्ग का कहना है कि वह जब भी बाहर निकलते हैं, उन्हें देखकर ताेता सीटी मारता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक 72 वर्षीय बुजुर्ग ने एक तोते के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बुजुर्ग का कहना है कि वह जब भी घर से बाहर निकलते हैं, तोता उनको देखकर सीटी बजाता है। इसके बाद पुलिस ने तोते के मालिक को थाने बुलाकर चेतावनी दी है। 

विज्ञापन



पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पुणे के शिवाजी नगर की महात्मा गांधी कॉलोनी में रहने वाले 72 साल के बुजुर्ग के घर के सामने एक व्यक्ति ने तोता पाल रखा है। बुजुर्ग का कहना है कि तोता हर वक्त सीटियां बजाता रहता है, वह जब भी बाहर निकलते हैं, उन्हें देखकर भी वह सीटी मारता है। इससे उन्हें तकलीफ होती है।



बुजुर्ग ने बताया कि जब उन्होंने इसकी शिकायत तोते के मालिक से की तो, वह उन्हीं के साथ बहस करने लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि तोते के मालिक को चेतावनी दे दी गई है कि बुजुर्ग को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें