फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे : मदरसे में यौन उत्पीड़न करने वाला मौलाना गिरफ्तार, 36 छात्राओं को बचाया गया

Sat, 28 Jul 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन

महाराष्ट्र में पुणे के कटराज उपनगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुणे पुलिस ने एक मदरसे से यौन उत्पीड़न के आरोपी एक मौलाना को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने मदरसे से कथित तौर पर कुल 36 छात्राओं को भी बचाया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर मिलिंद गायकवाड़ ने बताया कि पुणे में छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक मदरसे के मौलाना को गिरफ्तार किया गया है और मदरसे से 36 छात्राओं को भी बचाया गया है। आरोपी मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।    

आपको बता दें कि मदरसा 5 से 14 साल के बच्चों के पढ़ाने के लिए जाना जाता है। इस साल की शुरुआत जनवरी में मदरसे में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया था और महाराष्ट्र के नांदेड़ में मद्रास में तीन अन्य लोगों ने भी यौन उत्पीड़न किया था।
विज्ञापन


मदरसे के खिलाफ पहला मामला 14 जनवरी को नाबालिग लड़की की मां ने दायर किया था। शिकायतकर्ता का कहना था कि उसकी 11 वर्षीय बेटी के साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया था जबकि उसकी दूसरी बेटी का यौन उत्पीड़न किया गया था। 15 जनवरी को मदरसे के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि लड़कियों को संस्थान में यौन शोषण का सामना करना पड़ता है। मदरसे में 100 से अधिक छात्रों को मौलाना सबर फारूकी पढ़ाते थे।

पुलिस ने बताया कि दिसंबर 2017 में भी लखनऊ के शाहदतगंज क्षेत्र में मदरसा के प्रबंधक ने 51 लड़कियों को बंधक बना लिया और यौन उत्पीड़न किया। तब मदरसे में 125 से ज्यादा लड़कियां पढ़ने के लिए आती थीं। कुछ लड़कियों ने यौन उत्पीड़न के लिए प्रबंधक के खिलाफ शिकायत की। लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने छापे मारकर मदरसा परिसर से बंधक बनाई गई 51 लड़कियों को बचा लिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें