पुणे में अब ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाले टैंकरों को एम्बुलेंस का दर्जा मिलेगा। इसके लिए जिला कलेक्टर ने आदेश पारित कर दिया है। इसके बाद चिकित्सा सुविधाओं के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाले टैंकरों में अब एम्बुलेंस की तरह सायरन होंगे। इस बात की जानकारी शनिवार को पुणे जिला कलेक्टर कार्यालय ने दी।
पुणे में घोर लापरवाही के चलके कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां संक्रमितों की कुल संख्या करीब 2 लाख 15 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, इस महामारी के अब तक करीब 4614 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।