फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे: नफरती भाषण मामले में बढ़ी कालीचरण महाराज की मुश्किलें, कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Wed, 05 Jan 2022 06:31 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

महाराष्ट्र पुलिस की टीम कालीचरण महाराज को हिरासत में लेने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। मंगलवार को ही रायपुर की कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड की याचिका को मंजूर किया था।
विज्ञापन
कालीचरण महराज को पुणे कोर्ट ने रिमांड पर भेजा। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे की एक अदालत ने नफरती भाषण देने के मामले में कालीचरण महाराज को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। कालीचरण महाराज को पहले रायपुर में कथित तौर पर महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया था। वे हाल ही में जमानत पर छूट कर आए थे। हालांकि, अब उन्हें एक नए मामले में पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


इससे पहले महाराष्ट्र पुलिस की टीम कालीचरण महाराज को रिमांड पर लेने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस ने रायपुर कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन दिया था, लेकिन पुलिस की यह मांग खारिज हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को दोबारा कोर्ट में आवेदन दिया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। बताया जा रहा है कि कालीचरण के वकील जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं।

महात्मा गांधी के खिलाफ टिप्पणी कर विवाद में घिरे
हिंदू धर्म गुरु कालीचरण उर्फ अभिजीत धनंजय सारंग ने 26 दिसंबर को रायपुर में धर्म संसद के अंतिम दिन महात्मा गांधी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया था तथा उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे को प्रणाम किया था। इसे लेकर कालीचरण के खिलाफ महाराष्ट्र में भी केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें