फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा या कुछ और?: पुणे में कांस्टेबल ने कमिश्नर के बंगले के गेट में मारी टक्कर, हादसे की पुलिस कर रही जांच

Wed, 04 Nov 2026 11:44 AM IST
अमन मौर्या पीटीआई, पुणे, महाराष्ट्र

सार

पुणे में शराब के नशे में धुत एक कांस्टेबल ने पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार के बंगले के गेट में अपनी कार से टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। आरोपी कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे में शराब के नशे में एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी कार से पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के बंगले के गेट में टक्कर मार दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया गया। यह घटना मंगलवार शाम कैंटोनमेंट इलाके में स्थित पुलिस आयुक्त के आधिकारिक आवास के बाहर हुई। गेट पर कार टकराते ही कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद पुलिस जवान हरकत में आ गए। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने क्या कहा?
जानकारी के मुताबिक घटना के समय पुलिस कांस्टेबल अपनी कार में अकेला था और उसने वाहन से पुलिस आयुक्त के बंगले के गेट को टक्कर मार दी। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने पीटीआई को बताया, 'घटना के समय कांस्टेबल कथित तौर पर शराब के नशे में था। उसका अनुशासनहीनता का पुराना रिकॉर्ड रहा है और वह पहले भी कई अपराधों में शामिल रहा है। उसे 2025 में निलंबित किया गया था और 2026 में बहाल कर दिया गया था।'

पुलिस के अनुसार, आरोपी कांस्टेबल कथित तौर पर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी जूझ रहा है। उसे हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इतने सीनियर अधिकारी के घर के दरवाजे पर ऐसी घटना से सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों में चर्चा है कि आखिर सुरक्षा में चूक कैसे हो गई। क्या समय रहते हादसा टाला जा सकता था। इन सवालों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को फिर से पुख्ता करने की तैयारी हो रही है, जिससे कि दोबारा ऐसी घटना ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें