लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता जारी है। पुलिस नाकाबंदी अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच मंगलवार को पुलिस ने महाराष्ट्र में पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उर्से टोल प्लाजा पर एक कार से 50 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस के अनुसार, कार मुंबई से पुणे की ओर जा रही थी। एक अधिकारी ने कहा, 'निरीक्षण के दौरान, एसयूवी में सवार तीन लोगों के पास से 50 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई।' उन्होंने बताया कि वाहन में सवार लोग नकदी के स्रोत के बारे में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सांगली में दवा निर्माण इकाई से 150 करोड़ रुपये मूल्य का मेफेड्रोन जब्त
महाराष्ट्र के सांगली जिले में मुंबई पुलिस ने एक दवा निर्माण इकाई पर कार्रवाई की है। यहां 150 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 100 किलोग्राम से अधिक मेफेड्रोन जब्त की। एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि विशिष्ट जानकारी के आधार पर, अपराध शाखा के अधिकारियों ने रविवार शाम को छापेमारी की। इस दौरान इराली गांव में दवा निर्माण इकाई की खोज की जो एक खेत में स्थित थी। पुलिस ने यहां से 100 किलोग्राम से अधिक मेफेड्रोन, एक सिंथेटिक उत्तेजक दवा, जब्त की, जिसकी कीमत 150 करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल भी बरामद किया है।
केमिकल अटैक (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
पुणे में छात्र पर केमिकल जैसे पदार्थ से हमला
महाराष्ट्र के पुणे में स्थित एक प्रतिष्ठित कॉलेज के 24 वर्षीय प्रबंधन छात्र पर एक अज्ञात व्यक्ति ने रसायन जैसा पदार्थ फेंक दिया, जिसके बाद उसका हाथ जल गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित घटना के वक्त अपने छात्रावास के कमरे में सो रहा था। यह घटना रविवार देर शाम रेंज हिल क्षेत्र में स्थित शिक्षा संस्थान की छात्रावास सुविधा में हुई। पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत के आधार पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।