फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pune Bridge Collapse: पुणे हादसे पर पीएम मोदी और गृह मंत्री ने CM फडणवीस से की बात; अजित पवार ने जताई ये आशंका

Sun, 15 Jun 2025 08:06 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pune Bridge Collapse: पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल दोपहर के वक्त ढह गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 32 लोग घायल हुए हैं। नदी में गिरने के बाद छह लोगों को रेस्क्यू किया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस से बातचीत की है।
विज्ञापन
पुणे में पुल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने फडणवीस से की बात - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने से हुए हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की है। उन्हें प्रभावित लोगों की सहायता के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई। पुणे जिले के तालेगांव के पास हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हैं। पुणे के जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने कहा कि अब तक 38 लोगों को बचाया गया है, जिनमें से 30 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Pune Bridge Collapse: पुणे में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने से चार की मौत, 18 घायल; एनडीआरएफ ने चलाया बचाव अभियान

गृह मंत्री अमित शाह ने भी की फडणवीस से बातचीत
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की है। इसे लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा - पुणे के तालेगांव में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की दुखद घटना से बहुत दुखी हूं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की और जमीनी हालात के बारे में जानकारी ली। पास में तैनात NDRF की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं, बचाव अभियान में शामिल हुईं और उल्लेखनीय तत्परता से कई लोगों की जान बचाई। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
विज्ञापन

 
अजित पवार ने हादसे पर जताई आशंका
वहीं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल जंग खा गया था और प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि कई लोगों के खड़े होने के कारण यह ढह गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। उपमुख्यमंत्री पवार ने कहा, 'हमें घटना के बारे में अलग-अलग जानकारी मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुल पुराना और जंग खा गया था। पुल के ढहने के समय कई लोग उस पर खड़े थे।' उन्होंने कहा कि नदी पर एक नया पुल बनाने की योजना को मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Operation Sindoor: सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना के लिए जताया आभार, देशवासियों के पत्रों का वीडियो किया शेयर

लापता लोगों का आकलन किया जा रहा है- कलेक्टर
इस घटना की जानकारी देते हुए पुणे के जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने कहा कि पुल के ढहने और बह जाने के समय उस पर मौजूद लोगों की सही संख्या का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'हम यह भी आकलन कर रहे हैं कि कितने लोग लापता हैं।' अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मावल तहसील के कुंदमाला इलाके में हुई, जहां अक्सर पिकनिक मनाने वाले लोग आते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में भारी बारिश हो रही है, जिससे नदी उफान पर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें