फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: कोरोना वायरस को खत्म कर देगा ये 3डी प्रिंटिंग मास्क, जानें इसकी खासियत

Tue, 15 Jun 2021 09:23 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

पुणे स्थित एक स्टार्टअप कंपनी ने ऐसा मास्क तैयार किया है, जो कोरोना वायरस को निष्क्रिय कर देता है। इस मास्क पर लेप लगा होता है, जो कोरोना वायरस को बाहरी झिल्ली को खत्म कर देता है।
विज्ञापन
मास्क (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने लाखों लोगों की जान ली। दूसरी लहर के दौरान कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा और खतरनाक वैरिएंट सामने निकलकर आए, जिसकी वजह से कोरोना से संक्रमित मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हुई और ऑक्सीजन की कमी की वजह से कई लाखों लोगों की जान गई। हालांकि अब कोरोना वायरस की दूसरी लहर कम खतरनाक हो रही है और इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आई है।

विज्ञापन


पुणे की एक कंपनी ने एक खास तरीके का मास्क तैयार किया है। यही थ्रीडी प्रिंटिंग और दवाओं के सम्मिश्रण से तैयार किया गया मास्क है, जो अपने संपर्क में आने वाले विषाणुओं को निष्क्रिय कर देता है। विज्ञान और प्रोदयोगिकी विभाग ने जानकारी दी कि थिंक्र टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से विकसित इन मास्कों पर विषाणु रोधक एजेंट का एक लेप होता है।

डीएसटी ने जानकारी दी कि परीक्षण करके दर्शाया गया है कि यह लेप सार्स-कोव 2 को निष्क्रिय कर देता है। विभाग ने बताया कि इस लेप में सोडियम ओलेफिन सल्फोनेट आधारित मिश्रण का इस्तेमाल किया गया है, एक साबुन संबंधी एजेंट है। विभाग का कहना है कि जब वायरस इस लेप के संपर्क में आता है तो उसकी बाहरी झिल्ली नष्ट हो जाती है। 
विज्ञापन




विभाग ने बताया कि लेप की सामग्री सामान्य तापमान पर स्थिर होती है और उसका सौंदर्य प्रसाधानों में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है। थिंक्र टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक शीतलकुमार जामबाद का कहना है कि हमने महसूस किया है कि मास्क संक्रमण रोकने में सार्वभौमिक रूप से एक बड़ा औजार बन जाएगा, लेकिन उस समय उपलब्ध और आम लोगों की पहुंच में आने वाले ज्यादातर मास्क घर के बने हुए थे और तुलनात्मक कम गुणवत्ता वाले थे। 

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे में उच्च गुणवत्ता वाले मास्क बनाने की जरूरत ने हमें इस परियोजना पर काम करने के लिए मजबूर किया और यह संक्रमण को फैलने से रोकने की बेहतर पहल थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें