पुणे में कुत्तों के साथ बर्बरता और क्रूरता का हृदयविदारक मामला सामने आया है। मामला पैन कार्ड रोड के पास का है, जहां चार कुत्तों को पहले तो रस्सी से बांधकर बेरहमी से घसीटा गया और फिर उन्हें जिंदा जला दिया गया। इसके अलावा भी इलाके में 16 अन्य कुत्तों को जहर देकर मारा गया है।
इस घटना से पुणे में पशु प्रेमियों को बहुत दुख पहुंचा है। एएसीटी इंडिया नाम की एक एनजीओ को जांच के दौरान कुत्तों के शव के कुछ टुकड़े मिले हैं, जिससे पता चलता है कि उन्हें किस बर्बरता के साथ मारा गया है।
पढ़ें: ...तो इस तरह से माओवादियों की चंगुल से बच निकली 13 साल ...
एनजीओ ने बताया कि जितने शव मिले हैं उससे कहीं ज्यादा कुत्तों को मारा गया है। जांच के दौरान कई कुत्तों के कंकाल झाड़ियों में मिले। एनजीओ की शिकायत के बाद पुलिस ने 28 अगस्त को पंचनामा कर लिया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बुधवार को मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।