फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में पुलवामा जैसा हमला नाकाम, भारतीय सेना ने बरामद किया 52 किलो विस्फोटक

Thu, 17 Sep 2020 09:45 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारतीय सेना ने कश्मीर में पुलवामा जैसे आतंकी हमले की साजिश को नाकाम किया है। सेना की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि भारतीय सेना ने बृहस्पतिवार को कश्मीर के गडिकाल के करेवा इलाके में 52 किलो विस्फोटक बरामद कर पुलवामा-शैली के आतंकी हमले को नाकाम किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर विस्फोटक बरामद किए गए, वह राष्ट्रीय राजमार्ग के पास था और पिछले साल हुए पुलवामा आतंकी हमले के घटनास्थल के करीब था। अधिकारियों के अनुसार, सुबह आठ बजे के आसपास तलाशी अभियान के दौरान इलाके में पानी की टंकी में विस्फोटक पाए गए। इसकी वजह से सेना ने एक बड़ी साजिश को नाकाम करने में सफलता पाई।

एक अधिकारी ने बताया, 'बरामद किए गए विस्फोटक के कुल 416 पैकेट थे जिनका वजन 125 ग्राम था। उन्होंने कहा कि इसके बाद पास एक और जगह से  एक अन्य सिनटेक्स टैंक से 50 अन्य डेटोनेटर बरामद किए गए। इन विस्फोटकों का नाम सुपर-90 और एस-90 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें